फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवारिक तानो से परेशान महिला नींद की गोली खाकर ट्रैन के सामने दौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के नौ साल बाद भी बच्चा नहीं होने पर परिजन मारते थे ताने
विज्ञापन

मटौर गांव के ग्रामीणों ने आत्महत्या करने पहुंची महिला को बचाया
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला।
शादी के नौ साल बाद भी बच्चा नहीं होने पर परिवार के लोगों के ताने सुन-सुनकर परेशान महिला ने बुधवार को आत्महत्या का प्रयास किया। महिला नींद की गोलियां खाने के बाद रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे दौड़ पड़ी। ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने उसे बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को दौराला सीएचसी में भर्ती कराया। महिला के पास सुसाइड नोट भी मिला। बाद में परिजन उसे ले गए।
विज्ञापन

मोदीनगर निवासी एक महिला की शादी नौ साल पहले दौराला क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। नौ साल बाद भी बच्चा नहीं होने वह परेशान रहती थी। बुधवार सुबह महिला ने घर में रखी नींद की गोलियां खाई और दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर मटौर गांव के पास पहुंच गई। इसी दौरान खतौली की ओर से एक ट्रेन आ रही थी। ट्रेन देख महिला रेलवे ट्रैक पर दौड़ने लगी। ग्रामीणों ने दौड़कर महिला की जान बचाई और सूचना दौराला पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची दौराला पुलिस ने घटना की जानकारी ली। महिला को दौराला सीएचसी में भर्ती कराया। महिला के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने ससुरालियों पर बच्चा न होने पर ताने मारने की बात लिखी। सूचना पर महिला के परिजन अस्पताल पहुंचे और उपचार के बाद साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें