फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कव्वाली मुकाबले का आयोजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

शहीद चन्द्रभान प्रदर्शनी में कव्वाली मुकाबले का आयोजन किया गया। जिसमें कव्वालों ने देश प्रेम, हिंदू-मुस्लिम एकता से परिपूर्ण कव्वालियां पेश कर नागरिकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर नगर पंचायत फलावदा के निवर्तमान चेयरपर्सन पुत्र सैयद मौ. ईशा, समिति अध्यक्ष ब्रजपाल सिंह धनगस, उपाध्यक्ष यूसुफ कुरैशी, सचिव गजेन्द्र पाल सिंह, कोषाध्यक्ष डा. एम. असलम ने संयुक्त रूप से किया। दिल्ली से आई बेबी वारिसी तथा बनारस से आए कव्वाल आसिफ साबरी के बीच मुकाबला शुरू हुआ। नाते ए पाक पेश कर कव्वाल आसिफ साबरी ने कहा कि मुझे याद आते हैं नबी, नबी। बेबी वारसी ने नाते पाक पेश करते हुए कहा कि नबी के शहर में तुम जाकर आना भूल जाओगे। मुकाबले की शुरूआत करते हुए कव्वाल आसिफ साबरी ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता पर कहा कि हम क्या बनने आये थे और क्या बना बैठे, कहीं मजिस्द बना बैठै और कही मंदिर बना बैठे। इंसानों से अच्छे तो परिंदे हैं, कभी मस्जिद पर जा बैठे कभी मस्जिद पर जा बैठे।
विज्ञापन

आसिफ ने कहा कि तुम मेरे प्यार की लज्ज्त को तरस जाओगे, तुम भी कुछ ऐसी मोहब्बत को तरस जाओगे। मां का दिल तोड़ा तो जन्नत को तरस जाओगे। बेबी वारसी ने कहा कि किस बात का राज तुम हम से छुपा रहे हो, हम प्यार कर रहे हैं, तुम दिल दुखा रहे हो। मुख्य अतिथि सैयद मौ. ईशा को कमेटी पदाधिकारियों ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता ब्रजपाल सिंह धनगस तथा संचालन डा. असलम एवं कुमार मुनीश अक्स ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर साबिर ठेकेदार, आमिर रिजवी, नवेद आलम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
शहीद चन्द्रभान प्रदर्शनी में कव्वाली मुकाबले का आयोजन

शूटरों ने गोल्ड जीतकर नाम रोशन किया
फलावदा। कस्बे के शूटरों ने अलीगढ़ में आयोजित यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर नाम रोशन किया।
कस्बे के मोहल्ला दरबार निवासी इंस्पेक्टर तसनीम अहमद के पुत्र सैयद अली एवं डा. खालिद के पुत्र सालिक रिजवी ने अलीगढ़ में आयोजित छह दिवसीय यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप शार्ट गन 2017 में हिस्सा लिया। सैयद अली ने टैप जूनियर एनआर में गोल्ड एवं टैप सीनियर में सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। हालांकि सालिक रिजवी ने ऑल ओवर यूपी स्कीट आईएसएसएफ में आठवीं रैंक प्राप्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें