फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिवाई में पांच एकड़ भूमि को कब्जामुक्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
भू माफियाओं से जमीन करायी मुक्त, विकसित होगा वन
विज्ञापन



- खिवाई के जंगल में भूमाफियाओं पर गिरी प्रशासन की गाज
- 10 हेक्टेयर सरकारी भूमि को कराया गया मुक्त
- जमीन पर निर्मल हिंडन के तहत होगा वृहद पौधारोपण

मेरठ/सरूरपुर।
सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ देहात में भी अभियान शुरू हो चुका है। मंगलवार को खिवाई नगर पंचायत की करीब 10 हेक्टेयर जमीन को मुक्त कराया गया। इस जमीन पर तहसील और नगर पंचायत की संयुक्त टीमों ने पुलिस फोर्स के साथ खड़ी फसल को नष्ट करते हुए कब्जा लिया। एंटी भूमाफिया अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई से मुक्त जमीन पर अब निर्मल हिंडन अभियान के तहत वृहद पौधरोपण कर सघन वन तैयार किया जायेगा।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि सरकारी जमीनों की जांच के दौरान देहात क्षेत्र में बहुत बड़ी जमीनें कब्जे में आना सामने आया था। इसी में जांच के दौरान पता चला कि नगर पंचायत खिवाई की करीब दस हेक्टेयर जमीन पर भू माफिया ने कब्जा कर रखा है, जबकि यह जमीन चारागाह की है। इस जमीन को लेकर मंडलायुक्त से भी कुछ लोगों ने शिकायत की थी। जिसकी मौके पर जांच के बाद पता चला कि यह हिंडन नदी के पास है। ऐसे में मंडलायुक्त ने निर्देश दिये थे कि इस जमीन को खाली कराया जाये। ताकि निर्मल हिंडन परियोजना के तहत इस जमीन पर वृहद पौधरोपण करते हुए सघन वन की नींव डाली जा सके। जिस पर मंगलवार को तहसील सदर और नगर पंचायत खिवाई की संयुक्त टीम ने मंगलवार को कब्जा मुक्ति का अभियान चलाते हुए दस हेक्टेयर जमीन को खाली करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अभियान में अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी, तहसीलदार पवन कुमार के साथ तहसील टीम ने पुलिस के साथ कब्जायुक्त भूमि पर ट्रैक्टर चलवाते हुए अवैध रूप से बोई गई ईख की फसल को खुर्द बुर्द करते हुए जुताई कराई। इस दौरान कुछ किसानों ने विरोध भी जताया। अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही कस्बे में कई तालाबों, बंजर, एलएमसी, कब्रिस्तान व गौचर आदि की भूमि पर हुए अवैध कब्जे हटवाये जायेंगे। जिसके चलते नगर पंचायत की तरफ से कस्बे में मुनादी करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें