फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडकली गांव में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन दिन पहले वैष्णो देवी से लौटे थे दंपति, शाम को मनाया था बच्ची का जन्मदिन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
दौराला।
बड़कली गांव में मंगलवार सुबह एक महिला ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा सका। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया।
बड़कली गांव निवासी दीपू की शादी करीब चार साल पहले मोदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी वर्षा के साथ हुई थी। दीपू मेरठ की किसी प्राईवेट कंपनी में नौकरी करता है। एक सप्ताह पहले दीपू और उसकी पत्नी माता वैष्णों देवी दर्शन करने गए थे। दो दिन पहले ही वह लौटे थे। सोमवार को उनकी तीन साल की बेटी का जन्मदिन था। पूरे जश्न के साथ बेटी का जन्म दिन मनाया गया। मंगलवार को वर्षा ने बेटी को तैयार कर स्कूल पढ़ने भेज दिया। सुबह आठ बजे वर्षा की सास पूजा करने लगी और दीपू मकान की ऊपरी मंजिल पर था। इसी दौरान वर्षा ने अपना कमरा अंदर से बंद कर फांसी लगा ली। थोडी देर बाद दीपू ने पत्नी को आवाज दी। लेकिन वह बाहर नहीं। दीपू ने कमरे की खिड़की खोलकर देखा तो वर्षा का शव पंखे से लटका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडित ने ग्राम प्रधान रामबीर राठी को मामले की सूचना दी। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना से अवगत कराया। इस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की सूचना मृतका के मायके में परिजनों को दी। दोनों पक्ष थाने पहुंचे। उन्होंने पोस्टर्माटम और कार्रवाई से इंकार कर दिया। एसओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वर्षा के आत्महत्या के मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस कार्रवाई कराने से इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें