सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में सोमवार को भी कर्मचारियों का धरना जारी रहा। कर्मचारी नेता पदम सिंह का कहना है कि कुलपति एवं विवि प्रशासन द्वारा न तो कर्मचारियों से वार्ता करना उचित समझा गया और न ही समस्या का समाधान करने की कोशिश की। इसके चलते कर्मचारियों में रोष है।
कर्मचारियों का कहना है कि विवि प्रशासन मनमाने ढंग से काम कर रहा है। इसकी वजह से कर्मचारी भुखमरी के कगार पर हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं है। अब कर्मचारी आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। धरना खत्म करने के लिए सुरक्षा अधिकारी वीके कटारिया ने भी वार्ता की थी, लेकिन कर्मचारी मानने के लिए तैयार नहीं हैं। कर्मचारी नेता पदम सिंह एवं अन्य कर्मचारियों ने कहा कि वेतन भुगतान मिलने के बाद ही धरना खत्म करेंगे। इसे सुनकर सुरक्षा अधिकारी वापस चले गए। उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन को धरना समाप्त कराने की चिंता तो है, लेकिन कर्मचारियों के वेतन नहीं है। धरने पर मुकेश, नंदू, मनोज, सुनील, वीरेंद्र, कलीम, प्रभात आदि मौजूद रहे।
फोटो