खरखौदा। गांव फफूंडा में रविवार को आटो में बैठे एक वृद्धा की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव को ले गए। मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी वृद्ध बाल किशन (80) खरखौदा व आसपास के गांवों में कागज के लिफाफे सप्लाई करता था। रविवार को आटो से गांव फफूंडा में लिफाफे देेने आया था। अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। कुछ देर बाद आटो में ही उसकी मौत हो गई। घटना से आटो चालक के हाथ पैर फूल गये। उसने आसपास के दुकानदारों की मदद से वृद्ध को गांव फफूंडा में ही एक चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने हृदय गति रुकने से उसकी मौत होना बताया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक के जेब में मिले मोबाइल से उसके घर सूचना दी गई। सूचना पर फफूंडा पहुंची उसकी बेटी शव ले गई।