पुलिस को बिना सूचना दिए परिजनों ने शव को दफनाया
सरधना। मोहल्ला बूढ़ा बाबा में शनिवार रात संदिग्ध हालात में युवती जल गई। परिजन युवती को चिकित्सक के पास लेकर पहुुंचे। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए रविवार सुबह शव को दफना दिया। मोहल्ला बूढ़ा बाबा निवासी गुलाम रसूल के परिवार में सात बच्चे हैं। शनिवार रात करीब 11 बजे रसोई में युवती मोनू (20) संदिग्ध हालात में जल गई। परिजनों का कहना है कि दूध गर्म करते समय उसके ऊपर गर्म दूध गिर गया। जलने के बाद उसने ठंडा पानी पी लिया। इस कारण उसकी हालत बिगड़ती चली गई। जब तक उसे डाक्टर के पास ले गए, उसकी मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने जानकारी से इंकार किया।