सरधना। नगर के नाले व नालियों को गोबर से चोक करने के बाद डेयरी संचालकों ने अटेरना मार्ग पर गोबर डालना शुरू कर दिया है। इससे राहगीर परेशान हो रहे हैं। डेयरी संचालकों को सड़क किनारे गोबर डालने का विरोध करने पर वह गाली-गलौज करते हैं। इस संबध में पालिका ईओ से भी शिकायत की गई है। पालिका लिपिक विपिन कुमार का कहना है कि डेयरी संचालकों को इस संबध में चेतावनी दी गई है। अटेरना, चकबंदी रूहासा आदि के लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने डीएम को भी शिकायती पत्र भेजा है। इसमें राकेश कुमार, विपिन कुमार, राजसिंह आदि शामिल रहे।