दौराला। हाईवे पर दौराला थाने के सामने रविवार दोपहर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की कार से भिड़ंत हो गई। हालांकि हादसे में कोई घायल नही हुआ। दौराला निवासी एक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर दौराला से सकौती की ओर जा रहा था। थाने के सामने सर्विस रोड़ से वह ट्रैक्टर को हाईवे पर चढ़ाने लगा तभी मेरठ की ओर से आ रही एक स्विफ्ट कार के चालक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। बाद में दोनो पक्षों में समझौता हो गया।