जानीखुर्द। कांवड मार्ग पर रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खतौली निवासी सोनू गौड और उसका दोस्त सारिक किसी काम से मुरादनगर आये थे। लौटते समय कांवड़ मार्ग पर गांव चन्दौरा के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गये।