फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक को खानपुर मार्ग पर गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द।
विज्ञापन

सिवालखास-खानपुर मार्ग पर रविवार को बाइक सवार युवक को तीन बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना का कारण गांव की रंजिश बताया है।
गांव खानपुर निवासी रवि पुत्र रामचन्द्र (30) रविवार दोपहर सिवालखास कस्बे में फल खरीदने के लिए बाइक पर सवार होकर आया था। घर लौटते समय सिवालखास-खानपुर मार्ग स्थित रजवाहे के पुल के निकट पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उसे रुकने का इशारा किया। इस पर बाइक सवार एक युवक ने रवि पर गोली चला दी। गोली रवि के पेट में लगी। इस पर रवि शोर मचाते हुए बाइक छोड़कर खेतों में होकर भागने लगा। हमलावर भी उसके पीछे भागा। इसी दौरान शोर सुनकर आए ग्रामीणों को देख हमलावर मौके से भाग निकले। इसके बाद एक ग्रामीण ने यूपी 100 को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल रवि को सीएचसी पांचली में भर्ती कराया। वहां से हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की तहरीर देर शाम तक नहीं दी गई थी। वहीं, जानी थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र शर्मा के अनुसार जांच में आया कि घायल युवक रवि ने कुछ दिन पूर्व गांव में बेची जा रही अवैध शराब की जानकारी पुलिस को दी थी। जिसके चलते शराब का काम करने वाले उससे रंजिश रखते हैं। वे भी इस वारदात के पीछे हो सकते हैं।
मुख्य बातें
सिवालखास-खानपुर मार्ग स्थित रजवाहे के पुलिस के निकट हुई वारदात
पुलिस घटना के पीछे शराब का अवैध धंधा करने वालों को मान रही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें