सरधना। नगर के श्री रामभवन में श्रीमद् भावगत कथा सत्संग एवं सेवा भक्ति संगीतमय समारोह का आयोजन सात सितंबर से चल रहा है। कथा के चौथे दिन रविवार को कथा का श्रवण करने को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा वाचक पंडित गिरधर स्वामी ने श्रीमद् भागवत कथा सुनाई। इस दौरान उन्होंने धर्म और अधर्म के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने दैत्य और देवताओं के बारे में भी जानकारी दी। वहीं, ज्ञान के क्षेत्र में पंडित, पुरोहित के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि धर्म और सत्य के मार्ग पर चलना थोड़ा कठिन जरूर है, लेकिन असंभव नहीं। वहीं, जो अधर्म के मार्ग पर चलता वह कुछ समय के लिए तो सुख प्राप्त कर सकता है, लेकिन बाद में मुसीबतों के जंजाल में फंस जाता है। वहीं, बताया कि जब धरती पर पाप बढ़ता है, तब नारायण धरती पर जन्म लेते हैं और पापियों का सर्वनाश कर देते हैं। इस मौके पर कथा के संरक्षक सूर्यदेेव त्यागी, अध्यक्ष नीरज गुप्ता, उपाध्यक्ष इंजीनियर अनुज त्यागी, कमलेश पालीवाल, सचिन खटीक, रमनदीप चौधरी, विनेश गर्ग, मलखान सैनी आदि मौजूद रहे। वहीं, महिलाओं में बिंदिया राजकुमारी, सुमन, रेनू आदि शामिल रहीं।