सरधना। बुद्घबाजार स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर रविवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें विधानसभा क्षेत्र से पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश कमेटी से प्रदेश संयोजक ब्रिजेश त्रिवेदी ने पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। इरफान, राजा ठाकुर, उमा शंकर, तसलीम अली, हाशिम खां, मो. यामीन, अमजद कुरैशी, अनस अहमद, डॉ. बबलू आदि मौजूद रहे।