फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रज्ञा सागर जी महाराज के 45 वें जन्मदिवस पर रक्तदान व नेत्रदान शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। मोहल्ला बूढ़ा बाबा स्थित सौरभ सागर सभागार में जैन मिलन सरधना और गुरु आस्था परिवार के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रज्ञा सागर महाराज के 45वें जन्मदिवस पर रक्तदान, नेत्रदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 81 यूनिट रक्तदान किया गया और 63 लोगों ने नेत्रदान करने का संकल्प लिया। शिविर का उद्घाटन विधायक जितेंद्र सतवाई और मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर ने किया। उन्होंनेे चिकित्सकों को सम्मानित भी किया। संजीवनी ब्लड बैंक मेरठ के सहयोग से शिविर लगाया गया। कपिल शर्मा, डॉ. ओमकार पुंडीर, डॉ. ओमबीर सिंह, डॉ. योगेंश्वर गुप्ता, डॉ. कुशलपाल, आलोक जैन, आदेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें