फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकौती में सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को केंटर ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से आई बस से उतरकर सकौती फ्लाईओवर के पास खड़ा था, नहीं हुई शिनाख्त
विज्ञापन

दौराला। सकौती में सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को कैंटर ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हुई।
विज्ञापन

दिल्ली से रोडवेज बस में सवार होकर एक चालीस वर्षीय व्यक्ति शुक्रवार दोपहर सकौती पहुंचा। वह सकौती फ्लाईओवर के पास बस से उतरकर सड़क किनारे खड़ा था। इस दौरान दौराला की ओर से तेज गति से आ रहे एक कैंटर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कैंटर लेकर भाग गया। टोल की एंबुलेंस ने घायल को मोदीपुरम के एसडीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची दौराला पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। मृतक की जेब से दिल्ली से सकौती तक का बस टिकट ही मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दौराला एसओ धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें