फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप के जिला मंत्री कार्यकर्ताओं के साथ प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ से मिले तथा जर्जर सडकों से निजात दिलाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। विहिप के जिला मंत्री सौरभ शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ से मिले। उन्होंने जर्जर मवाना-हस्तिनापुर मार्ग की मरम्मत कराए जाने की माग की।
विज्ञापन

जिला मंत्री सौरभ शर्मा प्रभारी मंत्री मेरठ जनपद सिद्धार्थनाथ से मिले। उन्होंने प्रभारी मंत्री को दिए पत्र में कहा कि मेरठ मवाना मार्ग की स्थिति बीते काफी दिन से बहुत ही जर्जर है। यह मार्ग मवाना खुर्द तक और मवाना खुर्द से मवाना कला होते हुए बहसूमा तक राजकीय राजमार्ग की श्रेणी में आता है। बीते काफी दिनों से इस मार्ग पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। बरसात के दिनों में इनमें पानी भर जाने से कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इस संबंध में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया। हालांकि आज तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। क्षेत्र की जनता भी इससे त्रस्त है। जनप्रिय सरकार की छवि को अधिकारियों की लापरवाही के कारण नुकसान हो रहा है। पत्र में जनता की इस समस्या का समाधान शीघ्र कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें