सरधना। तहसील क्षेत्र के आधा दर्जनभर गांवों के किसानों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर दौराला चीनी मिल के बजाय खतौली चीनी मिल के क्रय केंद्र लगवाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि उन्होंने अपनी सुविधा के अनुसार गांवों में खतौली चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र की मांग बोर्ड ऑफ डायरेक्टर एवं सचिव के समक्ष रखी थी। जिसे मनमाने ढंग से नकार दिया। बीती 19 अगस्त को दौराला समिति बोर्ड बैठक हुई थी। उसमें जो प्रस्ताव दिए उनको अमान्य कर दिया। किसानों ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। दौराला चीनी मिल को गन्ना नहीं देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वे सुविधा अनुसार खतौली चीनी मिल को ही गन्ना देंगे। ग्राम छुर निवासी किसान प्रताप सिंह पुत्र ओमप्रकाश, जसड़ निवासी राजकिशोर पुत्र जयपाल सिंह, गोटका निवासी प्रमोद पुत्र श्रीपाल, कालंद निवासी आदेश पुत्र शर्मा देव, छुर निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र त्रिपाल सिंह शामिल रहे। इस संबंध में गन्ना आयुक्त एवं गन्ना राज्यमंत्री को भी पत्र भेजा है।