सरधना। नगर और देहात में बुधवार दोपहर बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि नगर की सड़कों पर जलभराव हो गया। कई जगह बारिश के बाद सड़कों पर कीचड़ पसर गई। नालों की सफाई नहीं होने के कारण उनका दूषित पानी भी सड़कों पर जमा हो गया। इससे बेलदारान, आजादनगर, मंडी चमारान के साथ कई मोहल्लों में लोगों को परेशानी हुई। वहीं, बीआरसी परिसर और कोतवाली में भी बारिश का पानी भर गया। उधर, कस्बे के लोगों ने चोक नालों की सफाई कराने की मांग की है ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या पैदा न हो सके।