मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर चौकी क्षेत्र में काफी दिन से एक अर्द्धविक्षिप्त युवक घूम रहा था। सोमवार को वह गढ़ रोड स्थित सुपर मैक्स नर्सिंग होम के पास सड़क पर लेटा मिला। हसनपुर चौकी इंचार्ज गोविंद सिंह मौके पर पहुंचे और युवक को निजी नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।