फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानू गंगनहर पुल से डूबे सैन्य कर्मी के पुत्र राहुल का 24 घंटे बाद भी नहीं लग पता

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नानू गंगनहर पुल पर रविवार शाम कंकरखेड़ा से दोस्तों संग गणेश मूर्ति विसर्जन कराने आया 14 वर्षीय राहुल दोस्तों संग नहाते समय डूब गया था। राहुल के साथ तीन उसके अन्य दोस्त भी बह निकले थे। उन्हें गोताखारों की मदद से बचा लिया गया, लेकिन राहुल पानी में डूब गया। सैन्य कर्मी गोविंद बल्लभ पंत के पुत्र राहुल की सोमवार को भी पुलिस एवं परिजनों ने तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि गंगनहर में डूबे राहुल की तलाश जारी है।
विज्ञापन


भंडारे का आयोजन
सरधना। मोहल्ला तगायान में 25 अगस्त से चल रहा गणेश चतुर्थी महोत्सव सोमवार को विधिविधान संपन्न हो गया। यहां भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं, दूसरी ओर मोहल्ला गुजरान गेट पर चल रहे विशाल गणेश चतुर्थी महोत्सव में मंगलवार को गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। गांव चिरोड़ी के ग्रामीणों ने देर रात गंगनहर पुल पर गणेश मूर्ति का विसर्जन किया। इस दौरान बिट्टू चिरौड़ी, नरेंद्र, प्रीतम, सीताराम, रामवीर समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें