खरखौदा। कस्बा स्थित प्रधान मार्केट में सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी मेरठ की बैठक हुई। इसमें वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष मयंक भाटी ने खरखौदा निवासी जयकिशन गर्ग को नगराध्यक्ष मनोनीत किया। यहां पर महकार प्रधान, अशोक, डा. वीके गोयल, पंकज गुप्ता, सुशील शर्मा, हरिओम शर्मा समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।