फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ा0 सत्यपाल सिंह के मंत्री बनने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद के केंद्रीय मंत्री बनने पर खुशी जताई
विज्ञापन

जानीखुर्द। बागपत लोकसभा से भाजपा सांसद को रविवार को केन्द्रीय राज्यमंत्री बनाये जाने पर सिवाल खास विधान सभा में हर्ष का माहौल है। रविवार को बागपत के भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह को मोदी मंत्रिमंडल में मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री और जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण राज्य मंत्री बनाया गया। इसकी जानकारी पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मिठाई बांट कर खुशी मनाई। कस्बा जानी में भाजपा सांसद के प्रतिनिधि मुनेश बाफर, राजू शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष केपी राणा, डा. ब्रजबीर सैैनी, बिटटू, सोनू शर्मा, अरूण, भारत, सोनू पूनिया, सुशील आडवाणी आदि ने मिठाई बांट कर खुशी मनाई। वहीं भोला में भाजपा विधायक के कैम्प कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। इस दौरान विधायक जितेन्द्र पाल सिंह, संचित गुप्ता, नीरज नेक, पंकज ठाकूर, सतेन्द्र मढी आदि मौजूद रहे। गांव गेझा में विनोद गेझा, सुनील, प्रदीप, अमित आदि ने मिठाई बांटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें