फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में स्कूटी सवार दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। हापुड़ रोड पर कस्बा में पेट्रोल पंप के सामने कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें खरखौदा सीएचसी पर भर्ती कराया। एक युवक को मेडिकल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में लिया है। मेरठ के जैदी फार्म निवासी शुएब पुत्र इकरामूददीन व उसका चचेरा भाई फैजान पुत्र अमजद स्कूटी से हापुड़ गये थे। शाम को लौटने के दौरान हापुड मेरठ रोड पर खरखौदा फीलिंग सेंटर के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक वैगनआर कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को खरखौदा सीएचसी में भर्ती कराया। शुएब की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी कार चालक मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के गांव सलावा निवासी विकास को हिरासत में लिया है। वैग्नआर कार की टक्कर से एचटी लाइन का बिजली पोल भी टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें