दौराला। हाईवे पर मटौर पावर ग्रिड के सामने एक कैंटर ने कार को साइड मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर एक दुकान की दीवार से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। उनका निजी क्लीनिक में उपचार कराया गया।
हरिद्वार निवासी अरुण कुमार अपने साथी विनोद और बंटी के साथ रविवार सुबह हरिद्वार से दिल्ली किसी काम से जा रहे थे। उनकी कार हाईवे पर मटौर पावर ग्रिड के निकट पहुंची तो पीछे से आ रहे कैंटर चालक ने ओवरटेक करते कार में साइड मार दी। जिससे उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकान की दीवार में जा टकराई। हादसे में कार सवार तीनो लोग घायल हो गए। यहां एकत्र लोगों ने घायलों को निकट के निजी क्लीनिक में उपचार दिलाया। हालांकि दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण तहरीर नहीं दी गई है।