खरखौदा। गांव बिजौली स्थित एसके एकेडमी में बृहस्पतिवार को एसके ब्लू व एसके रेड टीमों में मैत्री किक्रेट मैच का आयोजन किया गया। मैच का शुभारंभ एकेडमी के प्रबंधक बीपी त्यागी ने किया। एसके रैड टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी की। 20 ओवरों में एसके ब्लू मात्र 143 रन ही बना सकी। इसमें रमन शर्मा ने 43 रन, तरूण त्यागी ने 36 रन को योगदान दिया। एसके रेड टीम की ओर से आदित्य ने दो व रोहित ने तीन विकेट लिये। एसके रैड टीम ने 16.2 ओवरों में छह विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। इसमें आदित्य त्यागी ने 35 गेंदों पर 89 रन बनाये। आदित्य त्यागी को ही मैन आफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर सुरेश चंद त्यागी, डा. प्रवीण शर्मा, लोकेश यादव, अंशू त्यागी, रवि त्यागी सहित कई लोग मौजूद रहे।