फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों की मांग पर नाले की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों की मांग पर हुई नाले की सफाई
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की स्थाई समाधान की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा।
जलभराव से परेशान करीब दर्जन भर गांव के लोगों ने खासपुर मार्ग बंद कर प्रदर्शन किया। एसडीएम ने दो दिन में अस्थाई व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। वहीं, बुधवार को नगर पंचायत की तरफ से जेसीबी से नाले की सफाई की गई। उधर, ग्रामीणों ने स्थाई व्यवस्था की मांग की।
विज्ञापन

खरखौदा से गांव खासपुर, बवनपुरा, अतराड़ा सहित करीब दर्जन भर गांवों को जाने वाले मार्ग पर पिछले चार वर्ष से लगातार जलभराव है। कस्बे के सभी तालाब ओवर फ्लो कर रहे हैं। जलभराव के कारण दर्जनभर गांवों से संपर्क कट गया है। जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण लगातार समाधान का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। सपा नेता ओमपाल गुर्जर के नेतृत्व में गांवों सहित कस्बे के सैकड़ों लोगों ने खासपुर संपर्क मार्ग को बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच नगर पंचायत ईओ ने मौके पर बुलाने की मांग की गई। ईओ के लखनऊ होने पर नगर पंचायत का वरिष्ठ लिपिक मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने लिपिक को सक्षम अधिकारी न बताते हुए एसडीएम से फोन पर वार्ता की थी। उधर, एसडीएम ने दो दिन में वैकल्पिक व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। वहीं, नगर पंचायत की तरफ से बुधवार को नाले की सफाई कर दी गई। इस बीच ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे सपा नेता ओमपाल गुर्जर ने नगर पंचायत ईओ से वैकल्पिक व्यवस्था के साथ स्थाई व्यवस्था की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि यदि बरसात हुई तो नाला सफाई का कोई लाभ नहीं होगा। नगर पंचायत ईओ ने जल्द नाला निर्माण पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें