पहले भी नगर पालिका कब्जेदारों को दे चुकी है नोटिस, लेकिन नहीं हुई कार्रवाई
सरधना।
नगर पालिका ने बुधवार को एक बार फिर मोहल्ला भाटवाड़ा स्थित तालाब की भूमि से कब्जा हटवाने के लिए 45 कब्जा धारकों को नोटिस जारी किए। पालिका ने तालाब की भूमि पर कब्जा करने वाले 45 लोगों को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार की है। इसके पहले भी पालिका कब्जा हटवाने के लिए नोटिस की कार्रवाई कर चुकी है। लेकिन आज तक लोगों का कब्जा बरकरार है।
पालिका ने मोहल्ला भाटवाडा स्थित तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा धारकों की जो 45 नामों की सूची तैयार की है। उसमें मोहल्ला भाटवाड़ा व हरालपुरा के लोग शामिल हैं। इसमें हरलालपुरा से राजेश पुत्र ग्यासू, अमीर हसन पुत्र शेरदीन, मुबारिक पुत्र अमीर हन, लियाकत पुत्र शेरदीन, दाऊद पुत्र रहीमूदीन, छोटे पुत्र शेरमोहम्मद, शमीम पुत्र मोहम्मद हाफिज, सलीम पुत्र दाऊद, प्रेम सिंह पुत्र मुंशी, बाबू पुत्र निशार, शीला पत्नी सुनील, पपल पुत्र नैनू, आनंद पुत्र चेतन सिंह, धर्मपाल पुत्र लक्ष्मण सिंह, सतपाल पुत्र लक्ष्मरण सिंह, करण पुत्र लक्ष्मण सिंह, पवन पुत्र रमेश, महेश पुत्र रमेश, नैपाल पुत्र टिका सिंह, अनीस पुत्र अमीर हसन, सोनू पुत्र छोटे, हासिम पुत्र छोटे, रफीक पुत्र अमीर हसन, अमरीन पत्नी अकबर, धर्मेंद्र पुत्र अतर सिंह, मंजू पत्नी स्वर्गीय बिजेंद्र सिंह, भग्गो देेवी पत्नी फेरू सिंह, श्यामू पुत्र लाल सिंह, डा संजय पुत्र धर्मसिंह, पप्पू पुत्र धर्मसिंह, सुभाष पुत्र महनती, विजय पुत्र लाल सिंह, जगवा पुत्र गैंदा, दासीराम पुत्र महनती, भाल सिंह पुत्र लाल सिंह, जोगेंद्र सिंह पुत्र मलखान सिंह, नत्थू सिंह पुत्र जयदयाल, बिशनलाल पुत्र सूरजा सिंह, फेरू सिंह, पुत्र बलजीत, नीटू पुत्र शोभाराम, ओमप्रकाश पुत्र जुम्मा, पितम सिंह पुत्र ज्ञान सिंह, विमला पुत्र ओमप्रकाश भाटवाडा शामिल हैं। इनमें कुछ ने कच्चे तो कुछ ने पक्के मकान बना लिये हैं। कुछ ने झोपडी व बिटौरे आदि रखकर तालाब की भूमि पर कब्जा कर लिया हैं। वहीं इस संबध में पालिका के बाबू विपिन शर्मा ने बताया कि इस बार तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।