फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया भुगतान न करने पर काटा जाएगा गन्ना रकबा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी गन्ना विकास समिति मलियाना में बोर्ड सदस्यों की बैठक
विज्ञापन

सरूरपुर।
सहकारी गन्ना विकास समिति मलियाना में बुधवार को गन्ना सुरक्षण को लेकर बोर्ड सदस्यों की बैठक हुई। इसमें किसानों द्वारा रखे गये नये गन्ना क्रय केन्द्रों के प्रस्ताव पास किए गए। इस दौरान चेयरमैन सतेन्द्र सिंह ने चेतावनी दी कि जो चीनी मिल आगामी तीन दिनों के अंदर बकाया भुगतान अदा नहीं करती उनका गन्ना रकबा काटकर दूसरी चीनी मिल को आवंटित किया जायेगा।
विज्ञापन

बोर्ड के सदस्यों की बैठक में गांव रसूलपुर मढी, उखलीना, आलमगिरपुर, पूठखास, नन्दपुरा, पांचली खुर्द, घाट आदि दर्जन भर गांवों के किसानों ने अपने गांवों में नये गन्ना क्रय केन्द्र स्थापित कराने की मांग की। इसके अलावा नंगलामल चीनी मिल ने अपने कुछ क्रय केन्द्र जिन पर कम मात्रा में गन्ना आपूर्ति होता है। उन्हें चलाने में असमर्थता जताई, लेकिन उनके इस प्रस्ताव को सदस्यों ने सिरे से खारिज कर दिया। गन्ना विकास परिषद मलियाना के चेयरमैन बिजेन्द्र प्रमुख ने कहा की लखनऊ में होने वाली गन्ना सुरक्षण का विरोध करते हुए कहा कि यह बैठक मंडल स्तर पर आयोजित होनी चाहिये। गन्ना समिति सचिव डॉ. सचिन कुमार ने बताया कि 15 सितंबर तक समिति का किसान नया सदस्य बन सकता है। इसके लिये वह अपना सदस्यता शुल्क जमा कर दें। उपज बढ़ोत्तरी का शुल्क भी जमा कर दे। बैठक का संचालन डिप्टी सुनील कुमार ने किया। बैठक में अनिल साहरन, नजाकत अली, सुशील शर्मा, अनुज शिवाच, प्रमोद त्यागी, लीलू त्यागी, पंडित डोरीलाल, रिफाकत अली, मोनू त्यागी, नवीन सांगवान, पीतम पूर्व प्रमुख, सलीम खां, सतेन्द्र नेक, बबलू, देवेन्द्र शर्मा, मांगेराम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें