मोदीपुरम। पल्हैड़ा शूटिंग रेंज में द्रोणाचार्य स्पोर्ट्स डेवलेपमेंट सोसाइटी की ओर से आयोजित 40वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में मंगलवार को दस मीटर पिस्टल, 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल, 50 मीटर फ्री पिस्टल व प्रोन राइफल के मुकाबले हुए। शूटरों ने मुकाबले जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
यूपी स्टेट राइफल संघ के महासचिव रामेंद्र शर्मा ने शूटर्स को खेल भावना और अनुशासन के बारे बताया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग की। यूपी राइफल संघ के सचिव अरुण सिंह ने कहा कि मेजर का जीवन संघर्ष भरा रहा। हॉकी क्षेत्र में उन्होंने भारत का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर जगदीप मधोक, सचिव पंकज श्रीवास्तव, अंकुर सिंह, सैय्यद फैसल, अमोल प्रताप, डीके श्ुाक्ला, चौधरी अदनान, विराज सिंह, अभिनव चौधरी, आनंद, विक्रम सिंह, विक्रांत तोमर, आदित्य शर्मा मौजूद रहे।