गंगानगर। अम्हेड़ा गांव के ग्रामीण रोबिन सिंह सिवाच के नेतृत्व में सोमवार को गंगानगर बिजली घर पहुंचे। ग्रामीणों ने एसडीओ योगेंद्र सिंह को ज्ञापन देते हुए बताया कि गांव में कुछ घरों में बिजली के मीटर लग चुके हैं, पर उनका बिल बहुत ज्यादा आ रहा है। कुछ लोगों ने बिल जमा भी किया है, बावजूद पिछली रीडिंग जुड़कर आ रही हैं। गांव में बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं। लो वोल्टेज की भी समस्या है। एसडीओ ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर फकीरचंद, राकेश वर्मा, सुरेश, हिमांशु, अंजू रानी, राखी वर्मा, सुनीता देवी, सनी कुमार, निर्दोष सैनी, शुभम कुमार आदि मौजूद रहे।