फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद उल अजहा के लिए शांति समिति की बैठक।

विज्ञापन
विज्ञापन
- थानों में हुई शांति समिति की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना/बहसूमा/फलावदा। ईद उल अजहा के त्योहार के मद्देनजर मवाना, बहसूमा, फलावदा थाने में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें त्योहार को आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनाने की अधिकारियों ने अपील की तथा माहौल खराब करने वालों के साथ सख्ती से निपटने की चेतावनी दी।
एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव और सीओ यूएन मिश्र ने मवाना थाने में गणमान्य लोगों की साथ बैठक की। लोगों ने जल और विद्युत आपूर्ति की निर्बाध आपूर्ति की मांग की। शहरकाजी मौलाना नफीस अहमद, सपा नेता अय्यूब कालिया ने कुर्बानी खुले में नहीं करने के लिए मुसलिम समुदाय से अपील की। भाजपा नेता प्रवीण जैन ने शाम के समय प्रतिदिन वाहनों की चेकिंग कराने की मांग की। सुभाष गुर्जर ने पैंठ को मैदान में लगवाने की मांग की। जयचंद फौजी ने थाने के पीछे सड़क के दोनों और खड़ी कारों को हटवाने की मांग की। इसमें डॉ. फराईम, अरुण गुप्ता, अमीर आजम, इलियास कुरैशी, मनोज कुमार, श्यामलाल गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

शांति बनाने की अपील
बहसूमा। थाना प्रभारी राजेंद्र ओजस्वी ने कहा कि पशुओं की कुर्बानी के बाद अवशेषों को मिट्टी में दबाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों से शांति बनाने की अपील की। तजपुरा प्रधान सतीश कुमार ने जंगलों में भांग उतारने वालों पर अंकुश लगाने की मांग की। मवाना ब्लाक प्रमुख प्रेम सिंह गुर्जर, प्रधान बालेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, मो. कलीम, चौधरी लियाकत अली, कालू प्रधान, प्रधान पति जितेंद्र जाटव रामराज, बिजेंद्र कुमार रहमापुर, सतबीर सिंह रहावती, आदेश कोहला, जयबीर तखावली, नेपाल सिंह सदरपुर, वकीला बेगम, भाजपा नेता अमित गोयल, इकबाल आतिशबाज, सुशील नागर व गजराज झुनझुनी आदि उपस्थित रहे।
गड़बड़ी की तो होगी कार्रवाई
हस्तिनापुर। थाना प्रभारी ओमबीर सिंह ने बताया कि ईद उल अजहा पर यदि कोई गड़बड़ी करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नंगला चांद के प्रधान मो. उस्मान, इकबाल अहमद, मांगेराम, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार, लीलू प्रधान, ब्रह्म सिंह, भीष्म, रणवीर, प्रदीप, राजकुमार, वीरेंद्र, धर्मवीर, सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाईचारे से मनाएं त्योहार
फलावदा। शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे से मनाएं। पूर्व चेयरमैन सैयद मेराजुद्दीन,चेयरमैन पुत्र सैयद मोहम्मद ईसा, सैयद रिहानुद्दीन, लाला राजेंद्र अग्रवाल, सुशील कुमार सभासद, राकेश कुमार जाटव, हर्षवर्धन विश्नोई, कामिल, तनवीर सभासद, कसीम रिजवी, जमील उस्मानी, अशोक भारती, विनोद, प्रमेंद्र प्रधान, अरुण प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें