सरधना। नगर में शुक्रवार से शुरू हुए गणेश महोत्सव के उपलक्ष्य में जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। मोहल्ला तयागान स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शनिवार को गणेश प्रतिमा की विधि विधान से पूजा की गई। इस मौके पर यजमान राजू त्यागी, चंद्रकेतू त्यागी, राहुल त्यागी, मोहित ठाकुर, शनि, सैंकी, नितिन, घोलू त्यागी, सजल, सचिन, विक्की ठाकुर, राकेश राणा, शानू जैन आदि मौजदू रहे। उधर गुजरान गेट पर भी गणेश पूजा की गई। इस मौके पर ललित गुर्जर, संजीव विश्वकर्मा, जयपाल विश्वकर्मा, अजय, अमन गुप्ता, नीरज शर्मा, आशीष आदि शामिल रहे।