माछरा। जिला पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव में कुलविंदर के विजयी होने पर लोगों ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीणों का विकास संभव है। गांवों में विकास की गंगा बहेगी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी इरफान राधना ने बैठक में कहा कि भाजपा के शासन में जितना विकास हो रहा है। अभी तक गैर भाजपा सरकारों के कार्यकाल में नहीं हुआ है। कुलविंदर के जिलाध्यक्ष बनने पर गांवों में अधिक विकास कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कहने में नहीं बल्कि विकास करने में विश्वास रखती है। इस दौरान नरेंद्र उर्फ निंदर भाटी, रकम प्रधान, प्रेम सिंह, नौशाद, नौशेर, डा. परवेज आदि रहे।