मवाना। थाने में बैठे युवक पर समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाए जाने की सूचना पर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता मिले और जानकारी की।
उल्लेखनीय है कि जिला बदायूं निवासी प्रमोद मवाना से समुदाय विशेष की युवती को लगभग सात पहले लेकर फरार हो गया था। इस संबंध में युवती की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो दिन पहले युवती को प्रमोद के साथ बरेली से गिरफ्तार किया था। वह अभी तक थाने में बैठा हुआ है। विहिप और बजरंग दल के सौरभ शर्मा एवं नवनीत चौहान आदि थाने पहुंचे। उन्होंने वहां पर प्रमोद से बातचीत की। विहिप के प्रांत प्रचार प्रमुख सौरभ शर्मा के अनुसार प्रमोद ने उनको बताया कि कुछ युवक उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे थे। उनका कहना था कि उसकी उक्त युवती से शादी करा दी जाएगी। हालांकि प्रमोद उक्त युवकों के बारे में जानकारी नहीं दे सका। वहीं, उस समय थाना प्रभारी के नहीं मिलने पर कार्यकर्ता लौट गए। सौरभ शर्मा ने बताया कि उन्होंने प्रमोद को भरोसा दिलाया कि यदि कोई परेशानी होती है तो उनको बताए, वे उसके साथ हैं। वहीं, थाना प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि ऐसे कोई युवक थाने में नहीं आए हैं।