फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालीथीन पर रोक लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। शासन द्वारा कम मोटाई की पॉलिथीन पर लगाए प्रतिबंध के निर्देश पर शुक्रवार को नगर पंचायत कर्मियों ने कस्बे के मुख्य बाजार, बंगाली बाजार, नेहरू मार्केट एवं अन्य बाजारों में पॉलिथीन बरामद कर बिक्री करने वालों पर जुर्माना लगाया और रसीद काटी।
विज्ञापन

इस अवसर पर टीम में नॉडल, अनिल विश्नोई, अमित कुमार, यशपाल, संजय आदि रहे। साथ ही नगर पंचायत द्वारा चलाए जा रहे अभियान अंतर्गत अनाज मंडी, भीमनगर में सफाई कराई गई। यहां सड़कों और नालियों की सफाई की गई। 17 अगस्त से चल रहे अभियान के अंतिम दिन आज नगर पंचायत की टीम नगर के कई वार्डों में पहुंची और पॉलिथीन आदि के बारे में जनता को जानकारी दी। वहीं, पॉलिथीन प्रयोग करने संबंधी शासन के आदेश की जानकारी दी। दस व्यापारी पर दो सौ रुपये जुर्माने की कार्रवाई की गई। वहीं, पॉलिथीन जब्त कर ली गई है। उन्हें चेतावनी दी कि निर्धारित मोटाई से कम की पॉलिथीन का प्रयोग करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भाजपाइयों ने बाजार में सफाई की
हस्तिनापुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर मुख्य बाजार समेत विभिन्न गलियों एवं मोहल्लों में सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष जीत सिंह ने कहा कि सफाई अभियान सरकार के मुख्य अभियानों में से एक है। हमें अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखना चाहिए। इस अवसर पर बालमुकंद बत्रा, जयप्रकाश ठाकुर, दर्शनलाल भारद्वाज, राजीव चौधरी, संजीव कर्णवाल, जयविंद्र, अशोक कपूर, गोपाल शर्मा, विजयवीर, गोपाल शर्मा, प्रेमचंद शर्मा, सोमनाथ पपनेजा, विनोद खटीक आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन



हस्तिनापुर। श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर में पूज्य आचार्य श्री 1008 भारत भूषण जी महाराज के सानिध्य में शनिवार से प्रारंभ हो रहे पर्वाधिराज पयूर्षण दशलक्षण महापर्व पर 1008 महामंडल विधान के आयोजन की तैयारी पूर्ण हो गई है। मंदिर कमेटी महामंत्री मुकेश जैन एवं प्रद्युमन जैन ने बताया कि इस विधान में त्रिलोक के आठ करोड़ छप्पन लाख सत्तानवे हजार चार सौ इक्यासी अकृत्रिम चैत्रालय की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे महोत्सव में धर्मप्रेमी बंधुओं को संयम की त्रिवेणी में स्नान कर मोक्ष मार्ग के पथिक बने। इस ऐतिहासिक प्राचीन जैन धर्मस्थली पहुंचकर श्री शांतिनाथ भगवान की 31 फिट मनोहारी भव्य प्रतिमा, उत्तंग बाहुबली मंदिर, भगवान महावीर का मनभावन जल मंदिर और 131 फीट उंची विश्व की एकमात्र कृति कैलाश पर्वत रचना। वहां 72 जिनालयों के साथ तलहटी में भव्य रत्न जिनालय पारणा मंदिर निशियां जी पर शांति, कुंथु, अरहनाथ मल्लिनाथ के प्राचीन चरण चिह्न दर्शन तथा प्रथम निशियां जी पर भगवान शांतिनाथ जिनालय एवं परम पूज्य धर्मभूषण जी महाराज की समाधि स्थल और प्राचीन चरण छतरी का दर्शन कर धर्मलाभ लें। 26 अगस्त से पांच सितंबर तक चलने वाले मांगलिक कार्यक्रम में उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव उत्तम आर्जव, उत्तम शौच, उत्तम सत्य, उत्तम संयम, त्याग, आकिंचन्य ब्रह्मचर्य पर कार्यक्रम होंगे। जिसमें धर्मप्रेमी पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित करेंगे। श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर प्रबंधक, मुकेश जैन ने बताया कि शनिवार को प्रात सात बजे आचार्य निमंत्रण, ध्वजारोहण इंद्र प्रतिष्ठा मंडप प्रतिष्ठा, जाप्य अनुष्ठान, शांतिधारा, नित्यनियम, पूजन पर्व पूजन विधान पूजन सायंकालीन आरती आदि सहित उत्तम क्षमा प्रवचन होंगे।

गणेश चतुर्थी पर पूजन कर धर्मलाभ कमाया
हस्तिनापुर। रामलीला मैदान में शनिवार से प्रारंभ हो रहे गणेश चतुर्थी पूजन मेला महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को कस्बे के लोगाें ने पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ अर्जित किया। भारतीय पांडव सेना हस्तिनापुर संयोजक रणधीर उपाध्याय ने पूजन के महत्व की भक्तों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाभारतकालीन ऐतिहासिक नगरी में पूजन करना हम सभी का कर्तव्य है। शनिवार से दस दिन तक रामलीला मैदान में गणेश चतुर्थी पूजन मेला महोत्सव होगा। यहां शहीद योगेंद्र यादव की धर्मपत्नी उर्मिला यादव परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल रहीं। क्षेत्र के सैकड़ों लोग पूजन में शामिल रहे। वहीं, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर सर्वप्रथम पूजन किया गया। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पंडित गोवर्धन शर्मा ने पूजन कराया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। इस अवसर पर विद्यासागर जैन, हरजीत सिंह, सोमनाथ पपनेजा, जिला मंत्री सत्यवीर त्यागी, प्रधानाचार्य अनुज शर्मा, रविंद्र कुमार, कर्णपाल, ममता, शिवम, राजीव, सविता, नीतू, सुबोध आदि रहे।

मिठाई बांटकर खुशी मनाई
हस्तिनापुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के विकास कार्यों एवं विधायकों की समस्याओं हेतु बनी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की टीम में विधायक दिनेश खटीक को शामिल किए जाने पर कस्बे के मुख्य बाजार में मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। इस अवसर पर हस्तिनापुर मंडल अध्यक्ष जीत सिंह अधाना, मंडल महामंत्री बालमुकन्द बत्रा, संजीव कर्णवाल, गौरव गुर्जर, राजीव चौधरी, नीरज, दर्शन, जयप्रकाश, ब्रह्म सिंह, प्रेमचंद, सोमनाथ, गोपाल, अशोक संदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें