धार्मिक आजादी व सुरक्षा दिलाने की मांग
मवाना। जमिअत उलमा संगठन ने हज पर जाने वालों की सुरक्षा का प्रबंध कराए जाने तथा बकरीद पर कुर्बानी की पूरी आजादी व सुरक्षा दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने शहर काजी मौलाना नफीस अहमद कासमी के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कहा है कि देश और प्रदेश के कोने-कोने से हज पर जाने वाले मुसलमानों को उनके जिलों से एयरपोर्ट पर पहुंचना मुश्किल हो गया है। उनके आने जाने की सुरक्षा का प्रबंध करना सरकार का कर्तव्य है। इसी प्रकार बकरीद पर कुर्बानी में किसी प्रकार की रुकावट और कठिनाई नहीं होनी चाहिए। कुर्बानी के जानवरों को खरीदने और उनकी कुर्बानी करने में पहले की तरह पूरी आजादी और सुरक्षा मिलनी चाहिए। ज्ञापन के दौरान शहर काजी मौलाना नफीस अहमद कासमी, संगठन के उपाध्यक्ष हाजी मो. आबिद फलावदा, मौलाना जर्रार, मुफ्ती आरिश, मौलाना अफजाल, मौलाना नफीस रिजवी, मो. खालिद, मो. आमिर, मो. सलमान आदि मौजूद रहे।
स्वागत किया
मवाना। वार्ड नं. 22 वंदन विहार में सभासद महमूद शेख का कालोनी के लोगों ने फूल माला पहनाकर व शाल भेंटकर सम्मान किया। अध्यक्षता वकील अल्वी तथा संचालन इलियास सलमानी ने किया।