नगर अध्यक्ष बने अमन गुप्ता
सरधना (ब्यूरो)। मोहल्ला किशोरकान में शनिवार को हिंदू युवा वाहिनी की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री हिंदू युवा वाहिनी नागेंद्र प्रताप सिंह तोमर शामिल हुए। जिलाध्यक्ष राहुल यादव और मेरठ मंडल के सह प्रभारी सचिन मित्तल की मौजूदगी में नगर की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस बीच अमन गुप्ता को नगर अध्यक्ष, मुदित माहेश्वरी को नगर प्रभारी, राजकुमार को नगर संयोजक, नितिश त्यागी को नगर मंत्री बनाया गया। बैठक में अंकित भारद्वाज, मानू सोम आदि रहे।
किशोरी विकास गोष्ठी का आयोजन
सरधना (ब्यूरो)। मोहल्ला गुजरान गेट के पास विश्वकर्मा पब्लिक स्कूल में शनिवार को सेवा भारती संस्था के तत्वावधान में किशोरी विकास विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। देहरादून से आई क्षेत्र संयोजिका लता शर्मा ने कहा कि किशोर अवस्था में लड़कियों को उचित मार्ग दर्शन की जरूरत होती है। इस मौके पर विभाग संयोजक भगवत प्रसाद, सलोनी विश्कर्मा आदि रहीं।