फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मजदूर उत्थान मोर्चा के लोगों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

विज्ञापन
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

मवाना (ब्यूरो)। किसान मजदूर उत्थान मोर्चा के लोगों ने उपजिलाधिकारी को दिये ज्ञापन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को सुखा घोषित कर विद्युत बिल माफ करने की बात कही। उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को सौंपे ज्ञापन में किसानोें ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्षा न होने के कारण किसान परेशान है। फसल पर भी काफी नुकसान हो रहा है। इस दौरान किसानों के विद्युत बिल माफ करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में चौधरी जिले सिंह, पवन त्यागी, सुरेंद्र सिंह, राज किशोर, अनेश कुमार, संग्राम, राजबीर नागर आदि रहे।

मेड़ काटने की शिकायत की
मवाना (ब्यूरो)। थाना दिवस पर अधिकारी सुबह से ही फरियादियों के इंतजार में रहे। ढिकोली निवासी ओमकार ने मेड़ काटने की शिकायत की। इस दौरान थाना प्रभारी विजय कुमार, लेखपाल रणवीर सिंह, वीरपाल राणा, सतेंद्र सिंह, शौकेंद्र राठी, धीर सिंह, राम किशन सिंह, जय सिंह, सूरज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन


हिंदू युवा वाहिनी ने विरोध किया
मवाना (ब्यूरो)। हिंदू युवा वाहिनी ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने वालों का विरोध किया। दरोगा गाविंद्र पाल को दिये ज्ञापन में पुतला फूंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। हिंदू युवा वाहिनी एक सांस्कृतिक संगठन है। इस मौके पर अमित उपाध्याय, नगर मीडिया प्रभारी अनुज चौहान, संयोजक संजीव ठाकुर, भानू प्रताप, राजेंद्र चौहान, कपिल शर्मा आदि रहे।

दो पक्षों में गाली गलौज के बाद मारपीट
मवाना (ब्यूरो)। ग्राम भैंसा में दो पक्षों में गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। एक पक्ष ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने में ले आई। पुलिस ने दोनों पक्षों से मामले की पूछताछ की। किसी भी पक्ष की तरफ से थाने में तहरीर नहीं दी गई। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को छोड़ दिया।


लो वोल्टेज से बढ़ी परेशानी
मवाना (ब्यूरो)। विद्युत कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से नगर के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लोगों में विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश है। शासन स्तर पर बीस घंटे विद्युत आपूर्ति का आदेश दिया गया था। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार के अनुसार अघोषित कटौती बदस्तूर जाती है। वहीं, लो वोल्टेज की समस्या से भी लोग जूझ रहे हैं।

शराब ले जाता युवक दबोचा
मवाना (ब्यूरो)। गश्त के दौरान पुलिस ने शराब ले जाते युवक को दबोच लिया। किला रोड स्थित जूड़ी तिराहे पर पुलिस ने युवक को कच्ची शराब के साथ पकड़ा। युवक से पुलिस ने साठ थैली कच्ची शराब बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम किरणपाल पुत्र भुप्पु निवासी सीना बताया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

वेद प्रचार उत्सव का आयोजन
मवाना (ब्यूरो)। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कालेज में आर्य समाज के तत्वावधान में वेद प्रचार उत्सव और श्रावणी पर्व के तीसरे दिन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आचार्य सुरेंद्र शास्त्री मुजफ्फरनगर के द्वारा यज्ञ किया गया। संगीता आर्य ने भजनों और प्रवचन में कहा कि नारी के चार रूप बेटी, पत्नी, बहन और मां होते है। पन्ना धाय के बारे में बताया विस्तार से बताया। कार्यक्रम में सुरेश चंद आर्य, सुनील गुप्ता, राजमल आर्य, सुशीला देवी, पवन रस्तोगी, संगीता, राजेश, डॉ. शक्ति शाहनी, कुसुम सराफ आदि रहीं।

बारिश और उमस साथ रही
मवाना (ब्यूरो)। बारिश के बाद बढ़ी उमस से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम का मिजाज दिनभर बदलता रहा। हालांकि रिमझिम बारिश के कारण लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


फोटो फ्रेम एक्टिविटी का आयोजन
मवाना (ब्यूरो)। रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में फोटो फ्रेम एक्टिविटी कार्यक्रम आयोजन किया गया। बच्चों ने आकर्षक फोटो फ्रेम बनाकर अपनी रचनात्मक योग्यता को प्रदर्शन किया। डॉ. वैभव, सुंदर सिंह ने मच्छरों से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में अवंतिका शर्मा, प्रधानाचार्य पंकज त्यागी, संस्थापक डॉ. सोमेंद्र तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें