माछरा। डाकघरों पर डाक सेवकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने के कारण ग्रामीण परेशान हैं। उन्हें जरूरी रजिस्ट्री या पत्र भी नही मिल रहे हैं। शनिवार को भी माछरा में डाक सेवक राजेश शर्मा, सुमन शर्मा, सुरेंद्र, जयपाल, राजकुमार, राहुल, आदि हड़ताल पर रहे। ग्रामीणों राजेंद्र, मोनू कुमार आदि का कहना है कि उनकी महत्वपूर्ण रजिस्ट्री आनी थी। लेकिन डाक सेवकों के हड़ताल पर रहने के कारण वह कैसे मिलेगी। वहीं, अन्य बहुत से डाक के ऐसे कार्य हैं जो डाक सेवकों की हड़ताल के कारण प्रभावित हो रहे हैं।