फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई व पानी की व्यवस्था न होने पर श्रद्धालु हुए नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत की लापरवाही, विद्युत आपूर्ति बाधित
विज्ञापन

फलावदा (ब्यूरो)। कस्बे में स्थित बूढ़ा शिव मंदिर प्रांगण आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। सफाई और पानी की व्यवस्था न होने पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने विरोध प्रकट किया। भक्तों के अनुसार पानी की व्यवस्था न होने के कारण लोगाें को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी पवित्रा कुमारी त्रिपाठी ने कहा पंप नंबर तीन पर तैनात कर्मचारी समय सिंह ड्यूटी के दौरान सोता पाया गया। जिसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पंचायत कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन



नगर में चला सफाई अभियान
फलावदा (ब्यूरो)। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी पवित्रा कुमारी त्रिपाठी ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार कस्बे में विशेष सफाई अभियान चलाया। पंचायत कर्मियों ने मोहल्ला अंबेडकर नगर, मोहल्ला सैनियान में विशेष सफाई अभियान चलाकर नाला, नालियों, गली और मोहल्लों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त की। अभियान में फहीम अहमद, मोहित कुमार, बृजपाल, परवेज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें