फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शहीद द्वार के निकट एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें केंद्र सरकार द्वारा जनसूचना एवं प्रसार नाट्य एकेडमी ने देशभक्ति एवं नाट्य मंच का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसपी देहात राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

मोहल्ला गुजरान गेट के निकट शहीद द्वार पर पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के तत्वावधान में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। भारत सरकार द्वारा सूचना एवं प्रसार नाट्य एकेडमी के कलाकारों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि के रूप में राजेश कुमार एसपी देहात एवं समारोह गौरव विनोद जैन, आगा अलीशाह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के पंडित आशू शर्मा ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन राजीव जैन ने किया। कार्यक्रम में वीरेंद्र चौधरी, राशिद कुरैशी, नवीन गर्ग, मईनुद्दीन, दीपक जैन, ललित गुप्ता, मंगू प्रधान, मेराज अंसारी, अरविंद जैन, डा. इदरीश, शैलेंद्र गुप्ता, सुशील आदि मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें