फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह लोकतंत्र का नहीं साजिश का अविश्वास प्रस्ताव है शाहिद मंजूद

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव लालपुर में चालीस गांवों की पंचायत बुलाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा।
समाजवादी पार्टी के नेता ओमपाल की पत्नी ब्लॉक प्रमुख मंजू गुर्जर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सोमवार को गांव लालपुर में 40 गांवों की पंचायत हुई। इसमें पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर ने अविश्वास प्रस्ताव को लोकतंत्र के खिलाफ साजिश बताया है।
विज्ञापन

सूबे में निजाम बदलते ही खरखौदा ब्लॉक प्रमुख मंजू गुर्जर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसमें मंजू गुर्जर ने सामने चुनाव लड़ चुकी अंजाना पत्नी शमसुद्दीन ने भी टक्कर दी थी। इसके तहत एक बार फिर अंजाना ने अपने पक्ष में 35 सदस्यों के शपथ पत्र लगाकर अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू कर दी। जिसमें जिलाधिकारी ने भी 21 अगस्त तिथि तय कर दी। उधर, ओमपाल गुर्जर पक्ष ने भी 40 बीडीसी सदस्य अपने पक्ष में बताकर अविश्वास प्रस्ताव के विरोध में गांव लालपुर में बड़ी पंचायत बुलाई। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर रहे। उन्होंने कहा कि दूसरा प्रत्याशी अंजाना पक्ष राजनीतिक नहीं है। यह अविश्वास प्रस्ताव अलोकतांत्रिक तरीके से लाया गया है। खरखौदा ब्लॉक प्रमुख ने तो पहले भी ईमानदारी से जीत हासिल की थी। क्षेत्र की जनता अब भी ओमपाल के साथ है। पूर्व मंत्री ने भी खुले मंच से ओमपाल के लिए समर्थन मांगा। वहीं, सपा के पूर्व एमएलसी एवं पूर्व मंत्री रामसकल गूर्जर ने भी बताया कि पंचायत में सर्व समाज लोग शामिल हैं। सभी का समर्थन ओमपाल के साथ है। वहीं पूर्व एमएलसी नेपाल सिंह कसाना, चंदन चौहान ने भी ओमपाल के लिए समर्थन की अपील की। वहीं सुमित त्यागी, राजकुमार त्यागी, अनुराग त्यागी, सुरेश त्यागी, मनू त्यागी, मांगे प्रधान, जहीरूद्दीन प्रधान, हाजी जुल्फिकार, महकार प्रधान, चिराग अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह, कालूराम, रमेश प्रधान, नीरज त्यागी, मोनू प्रधान, कुलदीप, मनोज, संदीप प्रधान, मुकुल त्यागी, उमरू प्रधान, अमित चपराना सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें