फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमामि गंगे जागृति यात्रा।

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्मल गंगा के लिए सभी का सहयोग जरूरी : गर्ग
विज्ञापन

नमामि गंगे जागृति यात्रा कार्यक्रम में खाद्य राज्यमंत्री ने की शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
हस्तिनापुर।
नमामि गंगे जागृति यात्रा कार्यक्रम में कस्बे के अयोध्यापुरी मंडल में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के गंगा किनारे बसे ग्रामीणों एवं उच्चाधिकारियों ने शामिल होकर गंगा की निर्मलता पर जोर दिया। कार्यक्रम में आसपास के लोगों को गंगा को निर्मल बनाने के गुर सिखाए एवं सफाई में सहयोग करने की शपथ दिलाई। बाल विकास परियोजना की सैकड़ों आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने गंगा शपथ ग्रहण के लिए कलश यात्रा भी निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
नमामि गंगे जागृति यात्रा के मुख्य अतिथि खाद्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाने के लिए सभी को सहयोग करना चाहिए। गंगा किनारे बसे ग्रामीण एवं प्रधानों ने प्रशासन के साथ कार्य किया। यह सराहनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के निर्देश पर होमगार्ड विभाग ने गंगा को निर्मल बनाने की जिम्मेदारी ली है। इस पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्यारह अगस्त से हरिद्वार से यह कार्यक्रम प्रारंभ किया। महाभारत कालीन ऐतिहासिक क्षेत्र की जनता को गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाने की सीख दी। क्षेत्रीय विधायक अतुल खटीक ने कहा कि गंगा माता निर्मल होगी। हमारा जीवन स्वस्थ होगा यह गंगा माता का क्षेत्र है। महाभारतकालीन गंगा को स्वच्छ रखने में सभी सहयोग करें। उन्होंने प्रतिमाह लोगों को साथ लेकर गंगा की सफाई करने की बात कही। मुख्य अतिथि ने लोगों को गंगा निर्मल करने की सीख दी। वहीं, जिलाधिकारी समीर वर्मा ने कहा कि गंगा किनारे बसे ग्रामीणों एवं क्षेत्र की जनता को गंगा स्वच्छ रखने के लिए क्षेत्रीय प्रशासन को भी जागरूक होना होगा। होमगार्ड डायरेक्टर जनरल डा. सूर्यकांत शुक्ला ने कहा कि क्षेत्रवासियों एवं सभी विभागों का स्वच्छ गंगा कार्यक्रम में सहयोग मिल रहा है। होमगार्ड विभाग की डीआईजी रजनी उपाध्याय ने कहा कि गंगा को निर्मल बनाने के लिए चलाये विभाग के सभी कर्मचारी एवं अधिकारी जनता को गंगा की सफाई पर ध्यान देने की सीख दे रही है। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, तहसीलदार अमित भारती, पुलिस क्षेत्राधिकारी यूएन मिश्र खाद्य़ एवं आपूर्ति निरीक्षक शिखा पांडेय, सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर, डीआईजी होमगार्ड सूर्यकुमार शुक्ला, होमगार्ड जिला कमांडेंट रजनी उपाध्याय, पीसीपी वेदपाल सिंह, बीओ हस्तिनापुर कमलेश रहे। कार्यक्रम का संचालन बीओ सरधना कुंवर सिंह नेगी ने किया।
विज्ञापन

बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए
गंगे जागृति यात्रा कार्यक्रम में राजकीय बालका इंटर कॉलेज समेत बेसिक शिक्षा विभाग ने भी स्वच्छ गंगा अभियान में सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में संयोजिका राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रीना रहीं। इस अवसर पर बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण एवं देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जीजीआईसी शिक्षिका सरल वर्मा एवं बबीता का सहयोग रहा।

भ्रष्टाचार को खत्म कर देगी सरकार
हस्तिनापुर। नमामि गंगे जागृति यात्रा के मुख्य अतिथि खाद्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सभी का उद्देश्य है कि गंगा के आसपास पौधरोपण हो सके। जिससे हरियाली बढे़। सरकार ने तीन माह के कार्यकाल में यह योजना तैयार की। नदियों को संरक्षित करना मुख्य उद्देश्य है। प्रदेश में गंगा जहां से शुरू होती है वहंीं से उसे स्वच्छ बनाने का काम शुरू किया है। अन्य नदियों के लिए भी 46 मंत्री विधायक जुटे हुए हैं। जबकि होमगार्ड विभाग भी इसमें जुटा है। इससे पूर्व भी किसी सरकार में यह कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अकेले मेरठ में 15 हजार राशन कार्ड फर्जी थे। जिन्हें सरकार द्वारा निरस्त कराया गया है। गाजियाबाद में 96 हजार राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं। इनसे हजारों करोड़ रुपये का घोटाला हो रहा था। एसआईटी ने जांच कर विभाग को रिपोर्ट दी थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को पूरी तरह समाप्त कर देगी।
विज्ञापन


पं. दीनदयाल के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान
हस्तिनापुर। खंड विकास कार्यालय में चल रहे तीन दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी कार्यक्रम का सोमवार को समापन हो गया। इसके तीसरे दिन भी क्षेत्र के काफी लोग शामिल हुए। इसमें शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास परियोजना की आंगनबाड़ी शामिल रहीं। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी रविप्रकाश एवं अन्य विभागों के अधिकारियों ने उपाध्याय जी के देश के प्रति किये कार्यों की जानकारी दी। वहीं, उनके पदचिह्नों पर चलने की सलाह दी। यहां बाल विकास परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यंकर्ता एवं ग्राम प्रधान शामिल रहे। सीएचसी प्रभारी डा सतीश भास्कर ने भी दीनदयाल उपाध्याय के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर एडीओ कृषि जयवीर सिंह, एडीओ समाज कल्याण मनोज, एडीओ पंचायत अशोक कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा, सहायक लेखाकार जेम्स कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें