फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्रोण पब्लिक स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
द्रोण पब्लिक स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह
विज्ञापन

सरधना। द्रोण पब्लिक स्कूल में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सिवालखास सीट से विधायक जितेंद्र सतवाई और क्षेत्रीय मंत्री अनिल खेड़ा शामिल हुए। प्रबंधक संजय त्यागी ने उनका स्वागत किया। तान्या, काबुल, खुशी, साक्षी, वृतिका, भूमिका, प्रिंसी, स्नेहा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। करन हाउस, अर्जुन हाउस, एकलव्य हाउस, भीष्म हाउस और नारी शक्ति हाउस का फ्लैग लेकर अनुशासन के साथ मार्च पास्ट किया। करण हाउस से वैभव बंसल, अर्जुन से विक्राना गिरि, एकलव्य से शुभम चौधरी, भीष्म से सार्थक को कैप्टन बनाया गया। वहीं करन वाइस हाउस से साक्षी, एकलव्य से श्रुति, अर्जुन से अंजली और भीष्म के वाइस हाउस से ईशा तोमर को कैप्टन बनाया गया। इस मौके पर स्कूल में पौधरोपण भी किया गया। वाइस प्रिंसिपल मनोज गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें