फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौराला में छह दिवसिय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कथा के पहले दिन महिलाओं ने कस्बे में निकाली कलश यात्रा
विज्ञापन

फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला।
कस्बे में शनिवार से छह दिवसीय श्रीमद भागवत महापुराण का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व कस्बे में महिलाओं ने धूमधाम से कलश यात्रा निकाली। इसका जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

दौराला स्थित श्री पवनसुत पैलेस में आयोजित छह दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिन्दरपाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कथा व्यास डा. रामप्रकाश शास्त्री ने कहा कि दुख की चरम अवस्था पर सुख का प्रारंभ होता है। रामायण शिक्षाप्रद ग्रंथ है तो भागवत उद्धारक। भगवान श्रीराम मर्यादा पालक तो भगवान श्रीकृष्ण लीला पुरुषोत्तम है। इन दोनों अवतारों के द्वारा माता-पिता की जो सेवा की गई है वह अवर्णनीय है। उन्होंने सभी से माता-पिता की सेवा करने की अपील की। कथा से पूर्व कस्बे की सैकड़ों महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। कथा में मुख्य रूप से राधेश्याम अग्रवाल, प्रदीप भारद्वाज, अमन सिंह, जितेंद्र कांबोज, महेंद्र शर्मा, नारायण सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें