फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौड खुर्द में राशन डीलर की जांच करने पहुची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा(ब्यूरो)। ग्राम प्रधान की शिकायत पर बुधवार को राशन डीलर की जांच करने के लिए एसडीएम द्वारा गठित टीम पहुंची। उसने उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मौड़ खुर्द धर्मेंद्र कुमार की शिकायत पर बुधवार को एसडीएम मवाना ने राशन डीलर की जांच के लिए एडीओ अशोक कुमार के नेतृत्व में एक टीम जांच के लिए भेजी। उपभोक्ताओं ने उनके समक्ष पात्रों को राशन वितरित नहीं करने एवं राशन महीने अंत में शुरू कर अगले महीने के प्रथम सप्ताह तक वितरित करने की शिकायत की। वहीं, आरोप लगाया कि पूरे महीने का राशन हड़पकर कालाबाजारी कर दी जाती है। जांच अधिकारी एडीओ अशोक कुमार ने उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए। जांच अधिकारी का कहना है कि जांच रिपोर्ट एसडीएम मवाना को बृहस्पतिवार को सौंपी जाएगी। वहीं, इस संबंध में राशन डीलर उर्मिला देवी का कहना है कि कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए शिकायत करते हैं। इस मौके पर अमरपाल, रविंद्र, अनिल, प्रविंद्र, सत्यपाल, पवन, गुडहल, महेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें