फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत खिवाई में बजंर भूमि पर ट्रक्टर चलाकर कराया कब्जा मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरूरपुर।
नगर पंचायत खिवाई में अवैध कब्जे हटाने के लिए बृहस्पतिवार को अभियान चलाया गया। इसके पहले दिन करीब 15 बीघा भूमि कब्जा मुक्त कराई। जिसके चलते दिनभर अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मचा रहा। वहीं, टीम नेे जल्द ही एलएमसी, कब्रिस्तान एवं चरागाह की भूमि को कस्बा मुक्त कराने की बात कही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत खिवाई में अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी, नायब तहसीलदार सीमा भारती और लेखपाल टीम ने भारी पुलिस बल लेकर करीब 15 बीघा भूमि से अवैध कब्जा हटवाया। इसके चलते टीम ने चारागाह की भूमि पर ट्रैक्टर चलवाकर अवैध रूप से बोई गई फसल को खुर्द-बुर्द कर दिया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी ने बताया कि जल्द ही कस्बे में विभिन्न तालाबों से भी अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। नगर पंचायत की ओर से कस्बे में मुनादी कराकर अवैध कब्जाधारकों को दो दिन का समय दिया है। इससे अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप है। इस दौरान टीम में मोमीन चौहान, कानूनगो सुरेंद्र उपाध्याय, लेखपाल दिनेश सोम, खिवाई चौकी प्रभारी सुमित सिंह और भारी पुलिस मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें