फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकन किड्स व मदर प्राइड की फोटो पीएच में स्कूल के नाम से, दो अन्य की फोटो मोदीपुरम से आएंगे
विज्ञापन


अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत चार स्कूलों में हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

मेरठ। शहर के नौनिहालों ने जनता को देशभक्ति का संदेश दिया। अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत सोमवार को शहर के चार स्कूलों में प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चे भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, रानी लक्ष्मीबाई, महात्मा गांधी, सरोजनी नायडू आदि बनकर रैंप पर आए। बच्चों ने मंच से अपना परिचय दिया। साथ ही वंदे मातरम का नारा लगाया। रैंप पर बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मदर्स प्राइड स्कूल गंगानगर में अनिका शर्मा विजेता रहीं। शिवांश दूसरे व श्रेयांश तीसरे विजेता बने। सांत्वना पुरस्कार आरवी व अर्ण बंसल को मिला। जेएस एकेडमी पल्लवपुरम फेज वन में आशी शर्मा विजेता बने। आरवी कौशिक दूसरी व शीबा तीसरी विजेता बनी। सांत्वना पुरस्कार अक्षिति व रुद्रांश को मिला। अमेरिकन किड्स थापर नगर में मिसबान पहले, उमर दूसरे व मुर्तुजा तीसरे विजेता चुने गए। इराज व मोहम्मद याइया को सांत्वना पुरस्कार मिला। आईपीएम स्कूल पल्लवपुरम में अंश गुप्ता पहले, संभव दूसरे व निकिता तीसरी विजेता रहीं। सांत्वना पुरस्कार अनाया सिंह व सार्थक को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें