सरूरपुर। हर्रा निवासी हाजी अजीज की तीन वर्षीय बच्ची दोपहर में कार में बैठी हुई थी। वहां उसे नींद आ गई। परिजन उसे देख नहीं पाए और कार को लॉक करके उस पर कवर डाल दिया। इस दौरान बच्ची की दम घुटने से मौत हो गई। बच्ची घर पर नहीं मिलने पर परिजनों ने तलाश की। इसी दौरान किसी परिजन कार खोली तो उसमें बच्ची मृत मिली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसे गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक कर दिया।