फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी बारिश तो कभी धूप से बदला मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
- दोपहर से शाम तक रुक रुककर हुई बारिश
विज्ञापन

- जुलाई के अंतिम दिनों में अच्छी बारिश की आस
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम।
मौसम का मिजाज प्रतिदिन बदल रहा है। दो दिन से रुक रुककर हो रही बारिश ने गर्मी से राहत दी है। मंगलवार सुबह से ही बादलों और धूप के बीच आंख मिचौनी का खेल चलता रहा। इसके बाद दोपहर से शाम तक रुक रुककर कई बार बारिश हुई।
विज्ञापन

सावन में अभी तक मूसलाधार बारिश नहीं हुई है। बारिश कम होने से गर्मी और उमस बढ़ रही है। सोमवार से मौसम में कुछ बदलाव दिखाई दिया तो कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। मंगलवार को कभी धूप ने परेशान किया तो कभी बादल छाए रहे। इसके बाद दोपहर से शाम तक रुक रुककर बारिश होने से गर्मी से राहत मिली। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्र्रता 92 और न्यूनतम 70 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में .4 और रात के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बारिश रात में 34.3 और दिन में 2.3 मिमी रिकार्ड की गई। जुलाई में अब तक बारिश 146 मिमी हुई हैै। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी दो दिन तक हल्की बारिश और अंतिम तीन दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें